Blog

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मिली फोरम व कानून की दी जानकारी

कोरबा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कोरबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. माहताब राय विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष रंजना दत्ता रही। इस मौके पर उन्होंने उपभोक्ता फोरम के बारे मे जानकारी दिया साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन करने का भी निर्देश दिया। साथ लीगल सेल के अध्यक्ष चितरंजन पटेल व आशुतोष बिस्वास ने भी कानूनी जानकारी दी। यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीम को मजबूत करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश के अध्यक्ष श्याम लाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष महिला सेल दीपनीता बोस, प्रदेश अध्यक्ष युवा मृत्युंजय यादव, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति व जनजाति सेल जनकराम पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष बिसवास, दुर्ग जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झलरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष साहू, जांजगीर चाम्पा, बलौदाबाजार, रायगढ़, शक्ति, बलौदाबाजार, अम्बिकापुर, कोरिया आदि जिलों से लोग उपस्थित हुए। संगठन के सभी लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह कार्यक्रम खासकर कोरबा जिला से प्रदेश सचिव मुकेश कुमार साहू, जिलाध्यक्ष सचिव सौरभ कुमार पटेल द्वारा आयोजित किया गया।

office boy girl

The post राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मिली फोरम व कानून की दी जानकारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button