Blog

Breaking News : दुर्ग में बॉयफ्रेंड के घरवालों ने किया शादी से इनकार, नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान

दुर्ग के मोहन नगर थाने का घेराव करने पहुंचे परिजन, युवक को गिरफ्तार करने की मांग

भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाने में मंगलवार को कुछ लोगों ने जमकर बवाल काटा। रायपुर नाका क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग के फांसी लगाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। दरअसल नाबालिक का यहां के एक नाबालिक किशोर से प्रेम संबंध था और इसकी जानकारी घर वालों को लग गई थी। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी की बात की लेकिन लड़के के घरवालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद से लड़की गुमशुम सी रहने लगी और सोमवार को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी व नाबालिग किशोर का प्रेम संबंध बताया जा रहा है। 27 अप्रैल को नाबालिग को लड़का अपने साथ लेकर गया और रात को वापस छोड़ा। लड़की के घरवालों ने इसके लिए नाबालिग को डांट लगाई। बाद में पता चला कि दोनों में प्रेम संबंध है। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद लड़के के घरवालों से बात की। बालिग होने के बाद दोनों की शादी कराने की बात लड़की के घर वालों ने की।

office boy girl

बताया जा रहा है कि लड़की वालों की बात को लड़के वालों ने नहीं माना और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के घरवालों ने अपनी बेटी पर लड़के से खतरे का अंदेशा जताया और थाने में आवेदन भी दिया। घरवालों व आसपास के लोगों को लड़की के प्रेम संबंध की जानकारी लग गई इसे लेकर नाबालिग गुमशुम रहने लगी। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के घरवालों द्वारा शादी से इनकार करने को लेकर भी काफी क्षुब्द रहने लगी।

book now

घर में अकेली थी और कर ली आत्महत्या
परिजनों ने बताया कि सोमवार को लड़की घर पर अकेली थी। उसकी मां कहीं गई हुई थी इस दौरान लड़की ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मंगलवार को परिजनों के साथ आसपास के लोग मोहन नगर थाना पहुंचे और लड़की की आत्महत्या के लिए उसी लड़के को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों की मांग है कि लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

The post Breaking News : दुर्ग में बॉयफ्रेंड के घरवालों ने किया शादी से इनकार, नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button