Blog

डीपीएस चौक पर महिलाओं ने राहगीरों को बांटी शरबत, सैकड़ों लोगों को मिली राहत

भिलाई। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने संस्था एक प्रयास ने एक छोटा सा प्रयास किया। संस्था की महिलाओं ने डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने लोगों को तरह-तरह के शरबत और फल का वितरण किया। ताकि लोग इस गर्मी से बच सके।

portal add

संस्था की अध्यक्ष चैती पाल और महासचिव पूनम प्रियदर्शी ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था और मात्र 1 घंटे में ही करीब 300 से ज्यादा लोगों को उन्होंने शरबत बांट दिया। संस्था की महिलाओं ने कहा कि गर्मी के दिनों में किसी प्यासे को पानी पिलाने किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। जिसे जब समय मिले यह सेवा करनी चाहिए। क्योंकि गर्मी के दिनों में पानी पिलाना ही सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है।

office boy girl

इन महिलाओं ने कहा कि इस भीषण गर्मी में कई लोग ऐसे हैं,  जिन्हें काम करने धूप में निकालना पड़ता है ऐसे में वे अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते और डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए शरबत, आम पना, छाछ के साथ फल बात कर वे उन्हें डिहाइड्रेशन से बचने की कोशिश कर रहे है। इस शर्बत और फल वितरण कार्य मे संस्था की ज्योति चन्द्राकर, मंजू सामंता, रश्मि सागर, अनिता बंसल, पूनम वर्मा, सहित कई महिलाएं शामिल थी।

book now

The post डीपीएस चौक पर महिलाओं ने राहगीरों को बांटी शरबत, सैकड़ों लोगों को मिली राहत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button