Blog

Bhilai Breaking : सुपेला अंडरब्रिज में पलट गया ऑयल से भरा टैंकर, चालक-हेल्फर फरार…. बडा हादसा टला

भिलाई। सुपेला अंडरब्रिज में मंगलवार की देर रात ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। सुपेला से टाउनशिप की ओर जा रहा ऑयल टैंकर अंडर ब्रिज के ठीक बीचो बीच मोड पर ऐसा पलटा कि पूरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर पलटले से ड्राइवर व हेल्पर मामूली रूप से चोटिल हुए और टैंकर को छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और वहां फोम की बौछार की जिससे आग नहीं लगी। घटना के बाद अंडर ब्रिज को एक ओर से बंद कर दिया गया।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार की देर रात लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। टैंकर क्रमांक सीजी 04  जेडी 3956 सुपेला से टाउनशिप की ओर जा रही थी। आधीरात को इसकी रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि अंडरब्रिज के मोड़ पर ड्राइवर से नियंत्रित नहीं कर पाया और सामने बने रेलिंग से टकराते हुए टैंकर पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में ऑयल भरा हुआ था और वह अंडर ब्रिज के भीतर ही बह गया। इस दौरान चालक व हेल्पर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि टैंकर में आग नहीं लगी वरना अंडरब्रिज के भीतर ब्लास्ट भी हो सकता था।

office boy girl
25 2241

दरअसल मौके से किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को तात्काल दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन के दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने ऑइल ट्रक पर फ़ोम की बौछार कर ऑइल ट्रक एवं अंडर ब्रिज पर भरे गैस को बड़े बहादुरी से कंट्रोल किया और ट्रक पर आग लगने से बचा लिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और अंडरब्रिज को एक ओर से बंद कर दिया गया। टैंकर को हटाने के बाद आवागमन फिर से शुरू होगा।

book now

The post Bhilai Breaking : सुपेला अंडरब्रिज में पलट गया ऑयल से भरा टैंकर, चालक-हेल्फर फरार…. बडा हादसा टला appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button