मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी भोपाल में होगी। बता दें, आज हल्दी का फंक्शन था। जो हिन्दू परंपरा के अनुसार, पूरे रीति- रिवाज के साथ किया गया। बता दें, शादी का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। उम्मीद की जा रही है पीएम मोदी भी शादी में शामिल होंगे। आइए जानते हैं कुणाल की शादी भोपाल में कहां होने जा रही है।शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को भोपाल एक फेमस बैंक्वेट हॉल में होगी। जिसका नाम “The Vana Greens” है। बता दें, यह भोपाल का ऐसा बैंक्वेट हॉल है, जहां कई बड़े उद्योगपति, राजनेताओं के बच्चों की शादी हो चुकी है। यह बैंक्वेट हॉल भदभदा रोड, बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित है। बता दें, शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी का फंक्शन 14 फरवरी 2025 को शाम 8.00 बजे से शुरू होगा जाएगा। पूरे बैंक्वेट हॉल को सुंदर फूलों से सजाया जा रहा है और जगमगाती लाइट लगाई जा रही है।The Vana Greens” बैंक्वेट हॉल उन लोगों को पहली पसंद है, जो बड़े स्तर पर शादी या किसी इवेंट का आयोजन करना चाहते हैं। यहां एक साथ हजारों लोगों की गेदरिंग हो सकती है। वहीं यहां की सर्विस की बात करें, तो पूरा स्टाफ कमाल का है। खाने से लेकर डेकोरेशन से जुड़ी हर चीज का बारीकी से ध्यान रखा जाता है।इस बैंक्वेट हॉल में मेहमानों के लिए बहुत बड़ा पार्किंग का स्पेस भी दिया गया है। वहीं बैंक्वेट हॉल की सबसे खास बात यह कि कोई भी यहां पर अपने बजट के अनुसार बुकिंग कर सकता है। यहां का कोई रेट फिक्स नहीं है। आप जैसे डेकोरेशन और खाने का बारे में बताएंगे, उसी के आधार पर बजट तैयार किया जाएगा। बता दें, इस बैंक्वेट हॉल में सिर्फ शादी ही नहीं, बल्कि कई बड़े म्यूजिक इवेंट तक आयोजित हो चुके हैं।
0 2,501 1 minute read





