छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टीने हाल ही में कवर्धा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी को अपना उम्मीदवार घोषित किया

कवर्धा, भारतीय जनता पार्टीने हाल ही में कवर्धा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही, भाजपा ने वार्ड नंबर 12 के पार्षद पद के लिए निलिमा सुरेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी बनाया। नामांकन पत्र खरीदने के लिए चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और निलिमा सुरेंद्र गुप्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन फार्म प्राप्त किया।

चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और जो कार्यकर्ता मेहनत से काम करता है, उसे पार्टी जिम्मेदारी देती है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। चंद्रप्रकाश ने विश्वास जताया कि पार्टी के विकास के एजेंडे के साथ वह जनता के पास वोट मांगने जाएंगे और उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

इस स्थिति से यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा अपनी चुनावी रणनीति में विकास के मुद्दे को प्रमुख रूप से सामने रखेगी।
बाइट-1-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button