Blog

श्याम बेनेगल नहीं रहे, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस, गिरने से चोटिल होने में कोमा में थे दो दिन

मुंबई। फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का आज 23 दिसंबर को शाम 6.38 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अमर उजाला को यह जानकारी दी कि वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्याम बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। दो दिन से वे काेमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।्र

श्याम बेनेगल की बेटी पिया ने कहा कि उनके पिता और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का क्रोनिक किडनी रोग के कारण 90 वर्ष की उम्र में मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। शाम 6.38 बजे वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल में उनका निधन हो गया। वह कई वर्षों से क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे, लेकिन यह बहुत खराब हो गई थी। यही उनकी मृत्यु का कारण है।’

The post श्याम बेनेगल नहीं रहे, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस, गिरने से चोटिल होने में कोमा में थे दो दिन appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button