देश दुनिया

3 दिन की छुट्टी, स्कूल-कॉलेज, ऑफिस सब रहेंगे बंद, ये है वजह

मध्यप्रदेश में दीपावली और छठ पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इन त्योहारों में आप कहीं जाने का प्लान कर रहे है तो इस बार आपके लिए खुशखबरी है। नवंबर का पहला सप्ताह अपने साथ छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज पर आप लगातार तीन दिन की छुट्टियों का मजा ले सकते है। आइए जानते हैं कि  मध्यप्रदेश में 3 दिन की छुट्टी कब और क्यों पड़ने वाली है…

इन तारीखों को रहेगा अवकाश

वैसे तो इस बार दिवाली की तारीख को लेकर बहुत सारा कंफ्यूजन है लेकिन छुट्टियों का सिलसिला 31 अक्टूबर से शुरु हो जाएगा। आपको बता दें कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर में कहीं पर 31 और कहीं पर 1 तारीख को छुट्टी रहेगी। कुछ जगहों पर दोनों दिन की छुट्टी रहेगी। 2 और 3 नवंबर को बैंक समेत सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा है और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज, बैंक में छुट्टी रहेगी।

जानिए कब क्या है…

31 अक्टूबर- दीपावली 

1 नवंबर- दीपावली 

2 नवंबर- गोवर्धन पूजा 

3 नवंबर- भाईदूज

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button