भगवान शिव को त्रयोदशी तिथि समर्पित है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) किया जाता है। इस दिन महादेव की पूजा संध्याकाल में होती है। इस दिन जातक निमित्त व्रत रखते हैं। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत विधिपूर्वक करने से साधक के सभी तरह के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन गरीब लोगों में दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दान करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना चाहिए?
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 29 अक्टूबर को कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत मनाया जाएगा । इस दिन प्रदोष काल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 13 मिनट तक है।