Blog

CG Breaking : सुकमा में हुआ चमत्कार… ग्राम सरपंच की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक चमत्कार हुआ है। जिले के एक गांव के सरपंच की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सुकमा जिले का यह पहला मामला है जहां महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो। चारों बच्चों के साथ मां भी स्वस्थ्य है और जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती है। सरपंच के घर पर एक साथ चार किलकारियों से खुशी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के जमीर गांव के सरपंच हिडमा कवासी की पत्नी ने अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं और इन बच्चों में दो लड़का दो लड़की बताई जा रही हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला सुकमा जिले के जैमेर की रहने वाली है और जिले में एक साथ चार बच्चों के जन्म का पहला मामला है। हालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले जिले में सामने आ चुके हैं लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला है।

सोनोग्राफी में थी तीन बच्चों की जानकारी
बताया जा रहा है कि महिला की सोनोग्राफी के बाद डॉक्‍टरों ने तीन बच्‍चे की जानकारी दी थी। लेकिन पत्‍नी प्रसव के दौरान चार नवजात को जन्‍म दिया। चौथे बच्‍चे के जन्‍म से अस्‍पताल के डॉक्‍टर भी हैरान हैं। नवजात बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला दशमी कवासी हिड़मा की तीसरी पत्‍नी है। कवासी पहली दो पत्नियों को एक भी आलौद नहीं है। हालांकि पहली पत्‍नी पत्नी हूंगा की एक बेटी थी, जिसकी करीब 14 साल की उम्र में बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई। चार बच्चों के जन्म से कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।

The post CG Breaking : सुकमा में हुआ चमत्कार… ग्राम सरपंच की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button