Blog

Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर.. सुरक्षाबलों से बरामद किया शव

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा से 12 किमी. पूर्व दक्षिण दिशा के जंगल में हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। इसके बाद हुई सर्चिंग में एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। मौके से 1 नग .303 रायफल, 1 नग .315 बोर रायफल  हित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG, बस्तर फाइटर्स व बीएसएफ 30 और 94 वीं वाहिनी का बल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग खोल दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और कुछ देर बाद नक्सली भाग गए। मुठभेड़ के बाद हुई सर्चिंग में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ में मारी गई महिला  नक्सली PLGA कंपनी नंबर 5 की है। फिलहाल उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

The post Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर.. सुरक्षाबलों से बरामद किया शव appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button