दिल्ली

अगले 24 घंटो में इन 9 जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी में लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें IMD ने होली से पहले पूर्वी-मध्य भारत के मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। ऐसे में आज 20 मार्च को पूर्वी-मध्य भारत में बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश जारी रहने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

आपको बता दें मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में गर्मी के बढ़ने की आशंका है। आज 20 से मार्च तक आसमान साफ दिखाई देगा। वही इस दौरान तापमान के बढ़ोतरी के आसार बन रहे है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज बुधवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड में तेजी बढ़ने लगा पारा

पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी क्षेत्रों की तरफ से हवाएं चल रही है। राज्य की राजधानी का पारा भी 30 डिग्री के पार हो पहुंच गया है। मौसम विज्ञान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार बन रहे है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 20 मार्च को पूर्वी और मध्य भारत में आंधी और तूफान के साथ वर्षा और ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि 20 से 21 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button