Blog

शहर में कल नहीं खुलेंगे नल, भिलाई व रिसाली निगम के सभी वार्ड होंगे प्रभावित

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के 800 एमएम डाया के राइजिंग मेन पाइप लाईन में हुए लिकेज को संधारण कार्य किये जाने के कारण 21 मार्च को निगम भिलाई एवं निगम रिसाली के में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।

जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से निगम भिलाई तथा रिसाली के कुछ क्षेत्रो में पेयजल कि आपूर्ति किया जाता है। 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया राइजिंग पाइप लाईन लिकेज हो जाने के कारण उसका संधारण कार्य 20 मार्च को किया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप शड्डाउन लेने पर पानी टंकी में जल भराव का कार्य नहीं होने के कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीद नगर उसी प्रकार रिसाली निगम क्षेत्र रिसाली, रूआबांधा, नेवई तथा मरोदा क्षेत्र में 21 मार्च को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा। भिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निदान के लिए मुख्य कार्यालय सुपेला में हेल्प डेस्क की स्थापना किया है। जिसका दुरभाष क्रमांक- 07882294303 है। जिनमें सम्पर्क कर नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

रिसाली के 30 वार्डों में नहीं आएगा पानी
नगर पालिक निगम रिसाली के 30 वार्डो में गुरूवार, 21 मार्च को जल आपूर्ती प्रभावित रहेगी। 14 हजार से अधिक नलों में शुक्रवार से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों के लिए 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र से पानी उपलब्ध कराया जाता है। संयंत्र के 800 एमएम डाया का राइजिंग मेन पाइप लाईन के लिकेज को ठीक करने शटडाऊन लिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में पेयजल टैंकर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

The post शहर में कल नहीं खुलेंगे नल, भिलाई व रिसाली निगम के सभी वार्ड होंगे प्रभावित appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button