Blog

भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने लगातार दूसरा टी-20 मैच जीत लिया है। शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। भारत इस जीत में तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सीफर्ट सात रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेरिल मिचेल छह रन ही बना सके। फिन एलन ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए, लेकिन वह भी प्रिंस यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। शुरुआती झटकों के बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की शानदार साझेदारी की। बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 70 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शुरुआती ओवरों में संभली हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े। संजू सैमसन 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी आठ गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके और 11 गेंदों में सात रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अक्षर पटेल भी 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नमन धीर ने 17 गेंदों में 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 113 रन था।

टीम को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 68 रनों की जरूरत थी। ऐसे मुश्किल हालात में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने जिम्मेदारी संभाली। तिलक वर्मा ने एक छोर संभालते हुए पहले पारी को आगे बढ़ाया और फिर बड़े शॉट लगाकर रन गति तेज कर दी। उन्होंने 26 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। तिलक ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरी ओर, नीतीश कुमार रेड्डी ने क्रीज पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने महज 13 गेंदों में 26 रन की नाबाद पारी खेली और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 69 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।

The post भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button