Blog

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, रायपुर, 21 सितम्बर 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में विभाग द्वारा व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। मंडल ने भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर निर्धारित की है। हालांकि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कब से जमा कर सकेंगे, इसकी तिथि चयन मंडल बाद में अलग से जारी करेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद तथा टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों को आठ अलग-अलग विषयों में विभाजित किया है। इनमें भाषा विषयों के लिए सबसे अधिक पद निर्धारित किए गए हैं। विभाग ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए 120-120 पद रखे हैं। वहीं राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय में 100-100 पदों पर व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा भौतिकी विषय के लिए 94 पद निर्धारित किए गए हैं। इस तरह सभी आठ विषयों में कुल 854 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भरने की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी CGSSB द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। चयन मंडल ने भर्ती से जुड़ी शर्तों, पाठ्यक्रम, आवेदन तिथि और अन्य आधिकारिक सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को मंडल की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

The post स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button