जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन’
’‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को जिले के शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में होगा दीप प्रज्वलन’
सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत 17 सितम्बर 2026 को सायं 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय भवनों में निर्धारित तिथि की संध्या को दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में संबंधित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर नम्रता जैन ने अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों की सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की गई है





