एसएसपी विजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित
भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एवं विधिक प्रक्रिया के पालन को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को कंट्रोल रूम भिलाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ कुल 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकरणों की विवेचना के दौरान तथ्यों का विश्लेषण, साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक विधिक कार्यवाही तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी निष्ठा, लगन एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विवेचना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इनका हुआ सम्मान
- निरीक्षक बसंत बघेल — थाना प्रभारी, जामगांव (आर)
- उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे — थाना प्रभारी, कुम्हारी
- उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा — थाना पुलगांव, भिलाई
- उप निरीक्षक चितराम ठाकुर — थाना सुपेला
- उप निरीक्षक सुरेन्द्र नारम — थाना बोरी
- उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो — थाना उतई
- उप निरीक्षक दरबारी राम तोरम — थाना यातायात
- उप निरीक्षक मनीष बाजपेई — थाना पद्मनाभपुर
- सहायक उप निरीक्षक सुभाष कोसुर — थाना कुम्हारी
- सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू — ACCU दुर्ग
- सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप — थाना वैशाली नगर
- सहायक उप निरीक्षक शशिकला साहू — थाना वैशाली नगर
- सहायक उप निरीक्षक इतवारी राम डहरे — थाना छावनी
- सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी — थाना दुर्ग
- सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर — खंड दुर्ग
- सहायक उप निरीक्षक मीरा वर्मा — प्रभारी रक्षा टीम
The post उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित appeared first on ShreeKanchanpath.


