छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ VYAPAM ने एक बार फिर बदली परीक्षाओं की तिथि, जानिए अब कब होंगे TET, B.Sc Nursing, B.Ed, PPT…इत्यादि की परीक्षा.!

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024 25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं ( जैसे- पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड., बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024, पी.ई.टी-2024, प्रीएमसीए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024, पी.पी.टी. 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को और प्री.बी.एड.-2024 और प्री.डी.एल.एड.-2024) की परीक्षा की तिथि में एक बार फिर बदलाव किया हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्र स्तरीय परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के परिणाम स्वरूप पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षाएं अब 09 जून 2024 को होगी। पहले इन परीक्षाओं के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की गई थी।

इसी प्रकार बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024 की परीक्षा 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। पहले इन परीक्षाओं के लिए 07 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी।

अन्य प्रवेश परीक्षा का अद्यतन कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया हैं। पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी। पी.पी.टी. 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को और प्री.बी.एड.-2024 और प्री.डी.एल.एड.-2024 की परीक्षा 30 जून को होगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button