भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू में गुरुवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तड़के 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। कार सवार दोनों युवक काफी तेज रफ्तार में थे और सेक्टर-10 गुंडिचा मंडप के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को मरच्यूरी पहुंचाया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेक्टर-6 सड़क 35 के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवकों के नाम दीपक और कौशिक बताया जा रहा है। सुबह 4:00 बजे सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक CG 07 MB 5986 पुलिस पेड़ से जा टकराईं। हादसे में कार में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नेहरू नगर से वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार को कंट्रोल नहीं कर पाए और हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शवों को मरच्यूरी रवाना किया गया। वहीं हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दे दी गई है। आरटीओ के रिकार्ड के अनुसार CG 07 MB 5986 सड़क 46 सेक्टर -6 निवासी एस गौरी प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ढ है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

The post Breaking News : सेंट्रल एवेन्यू पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.




![मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा] सही जवाब देकर उपहार भी बटोरे 7 ezgif.com animated gif maker lnOOH7](https://jagannathdailynews.com/wp-content/uploads/2024/12/ezgif.com-animated-gif-maker-lnOOH7.gif)