देश दुनिया

इस महिला ने छोटी सी बालकनी में बसाया हरियाली का संसार, अब पक्षी और तितलियों का बना आशियाना

भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी में जहां लोगों के पास प्रकृति के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है, वहीं डोंबिवली की अस्मिता पुरोहित ने अपनी छोटी-सी बालकनी को हरियाली के खूबसूरत संसार में बदल दिया है. 70 से ज्यादा पौधों से सजी उनकी बालकनी अब केवल एक गार्डन नहीं, बल्कि गौरैया, तितलियों और अन्य पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुकी है. प्रकृति के प्रति उनके प्रेम की यह अनोखी पहल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है और कई लोगों को अपने घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है.

छोटी-सी बालकनी को हरियाली से भरा

हर सुबह जब शहर की भागदौड़ शुरू होती है, तब अस्मिता अपनी बालकनी में कुछ समय बिताती हैं. वह अपने पौधों की देखभाल करती हैं और पक्षियों की चहचहाहट का आनंद लेती हैं. उनकी बालकनी में लगा बर्डहाउस पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना बन गया है, जहां वे आते हैं और मधुर आवाजें निकालते हैं. अस्मिता ने अपनी इस हरी-भरी बालकनी की झलक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. उनकी बालकनी न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि पक्षियों के लिए एक सुरक्षित और सुकून भरी जगह भी बन गई है.कड़ी मेहनत और धैर्य से अस्मिता ने अपने 400 वर्ग फुट के छोटे से फ्लैट को हरियाली से भर दिया है. उनके घर में 70 से ज्यादा पौधे हैं, जिनकी देखभाल वह घर पर बनी जैविक खाद और बायो एंजाइम की मदद से करती हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button