भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देशानुसार भाजपा भिलाई–3 एवं चरोदा मंडल तथा नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा के भाजपा पार्षदों के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस शासित नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा की कथित निरंकुश कार्यशैली, भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं के विरोध में विशाल जंगी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के जोशपूर्ण नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने महापौर परिषद को भ्रष्टाचार, कुशासन और जनता की उपेक्षा के मुद्दे पर घेरते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला।

मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। नगर निगम में विकास कार्य ठप हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही समाप्त हो चुकी है। पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, सफाई व्यवस्था की बदहाली, स्ट्रीट लाइट की समस्या और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं ने जनता का विश्वास तोड़ दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार ने विकास के नाम पर केवल घोषणाएं की जबकि धरातल पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में योजनाओं की क्रियान्वयन में पक्षपात, वित्तीय अनियमितताओं, और जनहित की अपेक्षा की लगातार शिकायतें सामने आ रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनाकर प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को संघर्ष के माध्यम से उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर छिपने नहीं देगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा की कांग्रेस की गलत नीतियों का सबसे अधिक नुकसान गरीब, पिछडे, श्रमिक और मध्यवर्ग की परिवारों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और बीजेपी जन-जन की आवाज बनकर लोकतांत्रिक संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाएगी।
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने कहा की नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं तथा जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है उन्होंने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं बल्कि जनता के अधिकारों और पारदर्शी प्रशासन की स्थापना के लिए है। सभा को पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व नपाध्यक्ष सीता साहू, नेता प्रतिपक्ष रामखेलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय , सचेतक तुलसी ध्रुव तथा पार्षद फिरोज फारूकी, अपर्णा दास गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, तुशांत वर्मा एवं संजय यादव ने संबोधित किया और नगर निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाब देही तय करने की मांग की।
इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य– बृजेश बिचपुरिया, रवि शंकर सिंह, शिरीष अग्रवाल, निहारिका मिश्रा, पूर्व नपाध्यक्ष द्वय – शशिकांत बघेल एवं सीता साहू , मंडल प्रभारी द्वय– विजेंद्र सिंह एवं मनोज तिवारी, सांसद प्रतिनिधि–विपिन चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि– दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष द्वय– वरुण यादव एवं ए गौरी शंकर, पार्षदगण– नंदिनी जांगड़े, कुसुम चंद्राकर, राकेश बंछोर सहित जिला पदाधिकारी– चन्ना केशवलु, विनोद सिंह, दया सिंह, शैलेन्द्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष– सौरभ जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष– स्वीटी कौशिक, भाजपा नेता तरुण परघनिया एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनोज तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष– वरुण यादव ने किया। पूरे व्यवस्था दोनों मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्य ने सम्हाल रखे थे । कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर निगम में कथित अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्यवाही तथा पेयजल, सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
The post भिलाई 3-चरोदा निगम में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस की शहर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप appeared first on ShreeKanchanpath.




