देश दुनिया

जल- जंगल-जमीन बचाने के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा: कश्यप

जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के नव-नियुक्त ब्लॉक व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, नितिन पोटाई और जिला प्रभारी ठाकुर राम उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जनकनंदन कश्यप ने कहा, आज देश में सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा आदिवासी समाज को तोड़ने का गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। आदिवासियों को उनके मूल क्षेत्रों से अलग कर बस्तर के गर्भ में छिपे खनिज, जल, जंगल और जमीन को तहस-नहस करने का प्रयास जारी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को हमारे संसाधन बेधड़क सौंप रही है। पेसा कानून और संवैधानिक अधिकारों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिसके खिलाफ अब आदिवासी समाज को एकजुट होकर आंदोलन की राह पकड़नी होगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा पहनाकर सम्मान: समारोह में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर साफा पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष सुनाराम तेता, उपाध्यक्ष किशोर नेताम, रमेश गावड़े, कमलेश कोमरा, केएम मरकाम, कमलेश पदमाकर, राजाराम कोमरा, हीरालाल कोमरा, महेश सलाम, सामालाल मरकाम, भगवान सिंह कुंजाम, सचिव अजय नुरेटी, सुमती नेताम, मैनी कचलाम, धनंजय देहारी, केजूराम तुलावी, दीपक शोरी, मुकेश मंडावी, रूखमणी वट्टी, महामंत्री प्यार सिंह मंडावी, दीपा सलाम, संजूलता नेताम, बसंती मालेश्वर, रमशीला मंडावी, लक्ष्मण ध्रुव, बीरसिंह मर्रापी, गंगा कोर्राम, भागवत नेताम, देवाराम ठाकुर, जीत कवाची, रिखीराम मंडावी, सोहन हिचामी।

संयुक्त महामंत्री पुखराज कोसमा, उमेश्वरी मंडावी, पार्वती सोरी, जयसिंह हिड़को, जगदीश ध्रुवा, देवकी हिड़को, संजय उईके। मीडिया प्रभारी नरसिंग तेता तथा सुरेंद्र गोटा। कार्यकारिणी में देवली नुरेटी, सत्यवती मरकाम, बिसमत नरेटी, विष्णु नेताम, जैना ध्रुव, सरिता कारेटी, आनंद सिंह, संदीप हिड़मी, सोनू मंडावी, रूपेश मंडावी, लता मंडावी, सुशीला नुरेटी। कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष सूर्या नेताम, भानुप्रतापपुर नागेश कोमरा, चारामा कुबेर ठाकुर, नरहरपुर मैनुराम सोरी, पखांजूर सियाराम पुड़ो, आमाबेड़ा अर्जुन सिंह कोरेटी, कोयलीबेड़ा मनेश दर्रो, अंतागढ़ मनोज कुमार ध्रुव तथा दुर्गूकोंदल रामजी को नियुक्त किया गया है। हम वनवासी नहीं, इस देश के मूल निवासी हैं छत्तीसगढ़ प्रभारी हीराबती गोंड़ ने कहा कि आदिवासी ही इस भारत भूमि के वास्तविक मूल निवासी हैं। उन्हीं के संरक्षण के कारण आज देश के जंगल, जमीन और खनिज सुरक्षित बचे हुए हैं। उन्होंने आरएसएस और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहकर उनके मूल अस्तित्व से भटकाने और उन्हें कमजोर करने का काम किया जा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button