भिलाई। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल द्वारा एनएच क्लीनिक दुर्ग में 17 मई 2026 रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस नि:शुल्क शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल गोस्वामी अपनी सेवाएं देंगे।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल गोस्वामी ने शिविर के संबंध में बताया कि दुर्ग में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर की ओपीडी सेवा एनएच क्लीनिक में दी जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 17 मई को एनएच क्लीनिक नलघर काम्प्लेक्स के सामने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास शिविर आयोजित होगा। शिविर में हृदय रोग से संबंधित समस्याओं, उच्च रक्तचाप, सीने में दर्द, सांस फूलना एवं अन्य कार्डियक समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।
डॉ गोस्वामी ने बताया कि इस फ्री कैम्प में ब्लड प्रेशर की जांच, सुगर की जांच, ईसीजी जांच सुविधा दी जाएगी। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति को हृदस संबंधी रोग की शंका होगी तो उसका इको कराया जाएगा। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय रहते हृदय रोग संबंधी जांच एवं परामर्श प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8370002954 पर संपर्क कर सकते हैं।
The post एनएच क्लीनिक दुर्ग में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल का निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर 17 को appeared first on ShreeKanchanpath.




