चेन्नई। तमिलनाडु में नई राजनीति का युग शुरू हो चुका है। विजय ने शपथ लेने के बाद अपना कार्यभार संंभाल लिया। इसी बीच उन्होंने अपने ओएसडी की नियुक्ति भी की। दरअसल उन्होंने इसके लिए किसी सरकारी अफसर को नहीं, बल्कि अपने पारिवारिक ज्योतिषी को चुना है।

सरकार की तरफ से एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इस सरकारी आदेश के अनुसार, मशहूर ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का विशेष कार्याधिकारी यानी ओएसडी (राजनीतिक) नियुक्त कर दिया गया है। आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि ‘थिरु रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की नियुक्ति उनके काम पर शामिल होने की तारीख से ही लागू मानी जाएगी।’ इसके अलावा, इस आदेश में यह भी बताया गया है कि उनकी नौकरी की बाकी नियम और शर्तें बाद में अलग से जारी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के इस फैसले के पीछे एक बहुत ही खास वजह है। दरअसल, रिकी राधन पंडित वही ज्योतिषी हैं जिन्होंने करीब एक साल पहले ही यह एकदम सटीक भविष्यवाणी कर दी थी कि जोसेफ विजय सत्ता में आएंगे और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। उनकी यह बात बिल्कुल सच साबित हुई। माना जा रहा है कि इसी सटीक भविष्यवाणी और उन पर अटूट भरोसे के कारण ही मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना ओएसडी (राजनीतिक) बनाकर यह बड़ा इनाम दिया है।
The post जिसने की थी जीत की भविष्यवाणी, सीएम विजय ने उसे बना दिया अपना ओएसडी appeared first on ShreeKanchanpath.



