Blog

फिल्म ‘IIZ’ (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बी) के प्रमोशन में अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. में सितारों ने बिखेरी चमक, अनोखे आभूषणों की प्रशंसा !

रायपुर/ 3 मई 2026 को रायपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी हाउस अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. में उस समय एक खास और यादगार माहौल देखने को मिला, जब आगामी फिल्म IIZ (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बी) के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों ने यहाँ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस विशेष अवसर पर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर के सुपुत्र जेसी लीवर एवं बॉलीवुड अभिनेत्री रोज सरदाना ने शोरूम का दौरा किया और यहां के उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन को नज़दीक से देखा और सराहा।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

रोज सरदाना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “एक अभिनेत्री के रूप में मैंने कई ज्वेलरी स्टोर्स देखे हैं, लेकिन अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का आकर्षण और क्लास वास्तव में अलग है। यहाँ की ज्वेलरी में जो फिनिश, एलिगेंस और यूनिक डिज़ाइन देखने को मिलते हैं, वह इसे खास बनाते हैं। मुझे यहाँ के कलेक्शन में ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का बेहद खूबसूरत मेल नजर आया, जो हर महिला की पर्सनैलिटी को और निखार देता है। यह सिर्फ ज्वेलरी नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है।”

रोज़ सरदाना ने विशेष रूप से हीरे से जड़ित माँग टीका, पॉलिश्ड चोकर सेट और एक शानदार पोल्की नेकलेस पहना। उन्होंने आगे कहा कि यहाँ की हर डिज़ाइन में एक अलग ही करामात है। गहने पहनना जैसे किसी कहानी को जीना होता है – निखार, वजन और फिनिशिंग बेहतरीन है।

जेसी लीवर ने पुरुषों के कलेक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने यहाँ के कफ़लिंक, ब्रोच और रिंग डिज़ाइन देखे – बहुत क्लासी और फ्यूजन कल्चर के अनुकूल। आभूषणों की बारीक कारीगरी और समकालीन स्टाइल ने मुझे प्रभावित किया। यह बिल्कुल बॉलीवुड रेड कार्पेट के अनुकूल है। बॉलीवुड स्टार्स की गरिमामयी उपस्थिति ने एटी पैलेस के वातावरण में रौनक, नज़ाकत और सितारों जैसी चमक बिखेर दी। बरड़िया परिवार ने उनके आगमन को सच्चे सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया।

इस अवसर पर चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकार हमारे शोरूम में आए। उनका स्नेह और सराहना हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हम ग्राहकों को परंपरा और आधुनिकता का सर्वश्रेष्ठ संगम प्रदान करें। आज के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने अपने कलेक्शन में मॉडर्न टच के साथ ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को शामिल किया है। कलाकारों द्वारा हमारे कलेक्शन को पसंद किया जाना हमारे लिए सम्मान की बात है।

श्री बरड़िया ने कहा कि स्टार्स के साथ समय बिताना एक बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने हमारे डिज़ाइनों की जो प्रशंसा की, वह हमारे कारीगरों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। हम लगातार नए और ट्रेंडिंग डिज़ाइन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे सभी डिज़ाइन विशेष रूप से हमारे कुशल और अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए जाते हैं। इन डिज़ाइनों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें कभी दोहराया नहीं जाता; बल्कि, हर एक पीस पूरी तरह से अनोखा होता है। ज्वेलरी का हर पीस बनाते समय, मौजूदा समय, मौजूदा ट्रेंड्स और अलग-अलग उम्र के लोगों की पसंद का बारीकी से ध्यान रखा जाता है, ताकि हर ग्राहक को कुछ ऐसा मिले जो सचमुच खास और सबसे अलग हो।

इस दौरान बरड़िया परिवार ने कलाकारों के साथ आत्मीय बातचीत की, उन्हें अपने कलेक्शन और डिज़ाइन फिलॉसफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके साथ बिताए गए इस विशेष समय को एक यादगार अनुभव बताया।
अंत में अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स परिवार ने फिल्म IIZ की पूरी टीम को 15 मई, 2026 को होने वाली आगामी रिलीज के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं और अपार सफलता की कामना की।
यह अवसर न केवल ज्वेलरी और ग्लैमर का संगम था, बल्कि रायपुर में फैशन और बॉलीवुड के मेल का एक शानदार उदाहरण भी बना।

The post फिल्म ‘IIZ’ (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बी) के प्रमोशन में अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. में सितारों ने बिखेरी चमक, अनोखे आभूषणों की प्रशंसा ! appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button