देश दुनिया

वैगन फैक्ट्री स्थापित करने और नई ट्रेनों के परिचालन की मांग

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं।

सांसद ने पलामू जिले में वैगन उत्पादन और रख-रखाव सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने गढ़वा रोड या जपला को इसके लिए उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा कि यहां पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध है। इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए इसकी व्यवहार्यता अध्ययन कराने का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद ने पलामू क्षेत्र को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के लिए कई नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की मांग की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों पर सकारात्मक आवश्यक कार्रवाई और अध्ययन का आश्वासन दिया।


Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button