Blog

चार मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग, फायर ब्रिगेड ने 15 लोगों को बचाया

नईदिल्ली ए.। रविवार की सुबह दिल्ली के शाहदरा में एसी का आउटर यूनिट फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी तरह फैल गई। जग तक लोग संभलते इसमें कई झुलस गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेट की टीम ने बिल्डिंग से लगभग 20 लोगों को बचाया। आग लगने की यह घटना तड़के 3:45 बजे की है। यह ऐसा समय है जब लोग अक्सर गहरी नींद में होते हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार के एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी एसएचओ और एसीपी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों में लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के कार्यों के दौरान इमारत से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें चिकित्सा उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर डीडीएए के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना एसी का आउटर यूनिट फटने के कारण हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है।

शवों की पहचान करना मुश्किल
घटना के बाद आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है बिल्डिंग से किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। शवों की हालत ऐसी है कि किसी को भी पहचानना मुश्किल हो रहा है। कुल नौ शवों की पुष्टि हो चुकी है। हम अभी भी और लोगों की तलाश कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के चारों फ्लोर में फैल गई। कुछ लोग दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कंकाल जैसी हालत में हैं। कुछ शव तो कंकाल में बदल चुके हैं उनकी पहचान DNA सैंपलिंग के ज़रिए की जाएगी। पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें ले ली हैं। संजय गोयल ने कहा कि घटना के पीछे AC में धमाके को भी कारण बता रहे हैं।

The post चार मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग, फायर ब्रिगेड ने 15 लोगों को बचाया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button