भिलाई। भिलाई विकास मंच ने संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में सेक्टर 6 ऐ मार्केट में आबकारी विभाग द्वारा खोली गई प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपा। मंच के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त दुकान को स्थानांतरित अथवा बंद करने की मांग की ।

संयोजक नितेश मिश्रा ने कहा कि एक ओर सिविक सेंटर स्थित संचालित मदिरा दुकान से पहले ही टाउनशिप का वातावरण खराब हो चुका है। सार्वजनिक स्थलों में लोगों का मदिरापान करना आम सी बात हो चुकी है। आस पास के कोचिंग सेंटर बंद हो रहे है उक्त स्थिति सेक्टर में मदिरा दुकान खुलने से और विकराल हो सकती है , जिसका भिलाई विकास मंच विरोध करता है एवं तत्काल बंद करने की मांग करता है। ज्ञाप सौंपने हेतु प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा, नवीन बेरी शिक्षाविद,अशोक जैन, वसुतोष मार्कंडेय, राजकुमार, प्रदीप पांडे उपस्थित थे।
The post प्रीमियम शराब दुकान हटाने भिलाई विकास मंच के प्रतिनिधियों ने सांसद बघेल को सौंपा ज्ञापन appeared first on ShreeKanchanpath.


