Blog

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में फंदे पर उसका शव लटकता पाया गया। शुरुआती जांच में पारिवारिक कारणों से तनाव में रहने व इसी के कारण फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के मुताबिक जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। रविवार देर  रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button