Blog

दुर्ग एसएसपी की पहल : डिहाइड्रेशन से बचाने ट्रैफिक जवानों को बांटे गमछा और पानी की बोतल

भिलाई। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अनोखी पहल की है। उन्होंने जवानों को गमछा और पानी की बोतलें वितरित किए हैं, ताकि वे डिहाइड्रेशन से बचते हुए डयूटी के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रख सकें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस संवेदनशील पहल से चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहकर कर्तव्य निर्वहन करने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत नसीब होगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। इसे देखते हुए दिन भर शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वालों को एसएसपी विजय अग्रवाल ने राहत सामग्री प्रदान की। शुक्रवार को एसएसपी विजय अग्रवाल गर्मी से बचाव की सामग्री लेकर भिलाई टाउनशिप के रेल चौक पहुंचे। यहां पर मौजूद यातायात पुलिस के अधिकारी व जवानों से उन्होने कुशलक्षेम पूछा। श्री अग्रवाल ने सिर पर धूप से बचाव के लिए सभी जवानों को गमछा भेंट किया। वहीं डिहाइड्रेशन से बचने पानी की बोतल दी। एसएसपी ने निर्देश दिया कि गर्मी से खुद को बचाते हुए ड्यूटी करें। उन्होंने बताया कि कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी पूरे दिन धूप में रहकर ड्यूटी करते हैं। वर्तमान में गर्मी ने दस्तक दे दिया है, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा। ऐसे में धूप से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एएसपी ट्रैफिक रिचा मिश्रा ने बताया कि पुलिस के अंतिम पंक्ति के योद्धा ट्रैफिक जवान तेज धूप और भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर खड़े होकर कर्तव्य निर्वहन करते हैं। ऐसे जवानों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान ने मानवीय पहल करते हुए उनका सम्मान किया है। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में देड़ से दो जवान विभिन्न चौक – चौराहों पर तैनात रहकर ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे सभी जवानों को पुलिस कप्तान की ओर से हेड, गमछा और पानी की बोतल वितरित की जा रही है। इसके साथ ही जवानों को छायादार स्थानों का उपयोग करने और ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी जा रही है।

The post दुर्ग एसएसपी की पहल : डिहाइड्रेशन से बचाने ट्रैफिक जवानों को बांटे गमछा और पानी की बोतल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button