Blog

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रोज होता था लाखों का लेनदेन… 7 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सटोरियों के पास से  करोड़ों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। यहां पर आधुनिक तकनीक व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने मौके से एक लाख रुपए नकद, 16 मोबाइल, 1 लैपटॉप अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के संचालन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि आरोपीगण द्वारा ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल एवं रूलेट जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

इंस्टाग्राम एवं वाट्सएप के माध्यम से हो रहा खेल
ग्राहकों को इंस्टाग्राम एवं वाट्सएप के माध्यम से जोड़कर आईडी उपलब्ध कराई जाती थी तथा मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता था। गिरोह द्वारा विभिन्न सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन को छिपाने का प्रयास किया जाता था। गिरोह में कार्यों का स्पष्ट विभाजन था तथा तकनीकी रूप से बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी संचालन नियंत्रित किया जाता था। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) BNS एवं 6,7,8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

रोजाना 3 लाख से 7 लाख तक के लेन-देन
प्रारंभिक जांच में प्रतिदिन 3 लाख से 7 लाख तक के लेन-देन एवं करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. पोषण निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी अंजोरा
  2. योगेश कुमार विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी जलेबी चैक, थाना छावनी
  3. गौरव तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर
  4. संजय कुमार जायसवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैम्प-1 जलेबी चैक
  5. चुनेश निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी श्याम नगर, थाना छावनी
  6. विक्रम सिंह उर्फ विक्की, उम्र 30 वर्ष, निवासी न्यू बसंत टॉकीज़ के पास थाना छावनी
  7. उदल हमणे, उम्र 19 वर्ष, निवासी न्यू बसंत टॉकीज़ के पास थाना छावनी

The post भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रोज होता था लाखों का लेनदेन… 7 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button