देश दुनिया

मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में सेना के जवानों को परोसा गया दूषित भोजन, सैनिकों ने जताया कड़ा आक्रोश

गोंडा। मिलिट्री ट्रेन में एक बार फिर दूषित भोजन परोसने का मामला सामने आया है। रविवार की दोपहर में मिलिट्री इलेक्शन स्पेशल ट्रेन, जो पंजाब के अमृतसर से असम के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। इसमें करीब एक हजार सीमा सुरक्षा बल व केंद्रीय रिजर्व फोर्स के संयुक्त जवान थे।ट्रेन में सवार सैनिकों को स्टेशन पहुंचने पर दूषित और बदबूदार खाना दिया गया। खाने से बदबू आने पर सैनिकों ने भोजन व बिरयानी पैकेट को प्लेटफार्म तीन पर रखकर आक्रोश व्यक्त किया। रेलवे स्टेशन के एक फूड प्लाजा के तरफ से सैनिकों को लंच में बिरयानी दिया गया।ट्रेन में सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट आर. प्रसाद ने बताया कि खाने से बदबू आ रही थी, इसलिए उसको वापस कर दिया गया। सवाल उठता है कि आखिरकार देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों को दिए जाने वाले भोजन में इस तरह की लापरवाही क्यों नहीं रुक रही है।यदि आभास न होता तो सैनिकों का स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ जाता। क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button