Blog

दुर्ग में अफीम की खेती करने वाले विनायक ताम्रकर सहित तीन गिरफ्तार, 8 करोड़ की अफीम जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा गांव के झिंझरी में अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनायक ताम्रकर ने अपने खेत में 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम की खेती की थी। पुलिस ने विनायक ताम्रकर के खेत से करीब 8 करोड़ रुपए का अफीम जब्त कर लिया है। पुलिस, NCB, FSL, आबकारी एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर इस मामले का खुलासा किया। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसलथाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत जेवरा–सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके में शून्य में अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के क्रम में खेत में अफीम की फसल पाए जाने पर अन्य संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेत में मक्के की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे। संयुक्त टीम द्वारा खेत का निरीक्षण कर लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जब्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ आंकी गई है।

राजस्व विभाग के संज्ञान में आने पर कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग एवं अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि अभिलेखों की जांच की गई। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल खसरा नंबर 02 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाई गई। प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि अफीम की खेती के लिए बाहर से लोगों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा था।

मामले में NDPS Act के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जब्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत सैंपलिंग की कार्यवाही की गई है। इस मामले में विनायक ताम्रकार, उम्र 58 वर्ष, निवासी तेमरापारा दुर्ग, विकास बिश्नोई उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मटोडा, थाना मटोडा, जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल मुकाम ग्राम समोदा तथा मनीष ठाकुर  उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेद दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, एसडीओपी  धमधा चित्रा वर्मा, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश थाना पुलगांव पुलिस, जेवरा–सिरसा चौकी पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), आबकारी विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि नशीले पदार्थों के उत्पादन, परिवहन एवं व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post दुर्ग में अफीम की खेती करने वाले विनायक ताम्रकर सहित तीन गिरफ्तार, 8 करोड़ की अफीम जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button