Blog

तीन सटोरिए गिरफ्तार : मोबाइल, नगदी सहित सट्टापट्टी बरामत… छावनी पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा कारोबार में लिप्त तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटारियों में अजरूद्दीन उर्फ टिड्डा (26), उत्तम सिंह ( 24) व राहुल घोरे (26) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 हजार रुपए कैश, मोबाइल फोन व सट्टापट्टी बरामद किया है।

बता दें पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध सट्टा के विरूद्ध कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस द्वारा रविवार तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि केसरी लाज के सामने पावर हाऊस भिलाई मे अजरूद्दीन उर्फ टिड्डा, उत्तम सिंह एवं राहुल घोरे नामक वयक्ति के द्वारा अवैध रूप से आन लाईन सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर घेरा बंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तीनो आरोपियो के विरूद्ध आन लाईन सट्टा की धारा 7  के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनारायण यदु, आनंद तिवारी, आरक्षक संजय सोनी, आकाश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

The post तीन सटोरिए गिरफ्तार : मोबाइल, नगदी सहित सट्टापट्टी बरामत… छावनी पुलिस की कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button