Blog

अब राजस्व सेवाएं एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्जन सुविधा का हुआ शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने मुख्यमंत्री वष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा तथा ऑटो-डाइवजऱ्न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का शुभारंभ किया। ये दोनों डिजिटल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को अब राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यवाही पूरी तरह सरल, तेज़ और पारदर्शी होगी।

भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिक अब अपने मोबाइल फोन पर ही विभिन्न राजस्व सेवाओं की जानकारी और सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सीधे शासन से जोडऩे का एक सशक्त प्रयास है, जो राज्य की डिजिटल रूपांतरण यात्रा को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले तथा संचालक राजस्व विनीत नंदनवार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मैसेज के जरिए घर बैठे मिलेगी सुविधा
इस चैटबॉट सेवा के अंतर्गत नागरिकों को जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय से संबंधित जानकारी, मोबाइल नंबर जोडऩे की सुविधा, आधार नंबर जोडऩे हेतु ऑनलाइन आवेदन, किसान किताब हेतु आवेदन, नामांतरण हेतु आवेदन सहित अन्य राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नागरिक इन सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे केवल एक व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से ले सकते हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए +91 7289056060 नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज सकते हैं। जिसके पश्चात चैटबॉट तुरंत आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

ऑटो-डाइव सुविधा का भी शुभारंभ
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक और महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के रूप में ऑटो-डाइवजऱ्न सुविधा का भी शुभारंभ किया। यह सुविधा भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब नागरिक बिना किसी कागजी कार्रवाई और कार्यालयों के चक्कर लगाए अपने भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर भूमि चयन से लेकर प्रीमियम एवं शुल्क की गणना तक की पूरी प्रक्रिया स्वचालित और सहज बनाई गई है। भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ई-चालान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

दस्तावेजों का ऑनलाइन अपलोड अनिवार्य
आवेदन के साथ छह आवश्यक दस्तावेजों का ऑनलाइन अपलोड अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। आवेदन जमा होते ही वह स्वत: संबंधित सक्षम अधिकारी के पास परीक्षण के लिए चला जाएगा। अधिकारी को 15 दिनों के भीतर आवेदन पर निर्णय लेना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समय में कोई निर्णय नहीं होता है, तो नागरिक को डिम्ड डाइवजऱ्न प्रमाणपत्र स्वत: जारी कर दिया जाएगा, जिससे लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी।

कार्यालयों के चक्कर से बचेंगे
भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्जन जैसी सेवाओं से आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल सेवाएं छत्तीसगढ़ को सुशासन और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में नई ऊंचाई देंगे।
-विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन

सुविधा एक महत्वपूर्ण पहल
भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवजऱ्न सुविधा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऑटो-डाइवजऱ्न व्यवस्था से भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया स्पष्ट समय-सीमा में पूरी होगी।
-टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार
भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवजऱ्न सुविधा महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार है। यह पहल राजस्व प्रशासन को अधिक कुशल, तकनीकी रूप से सक्षम और नागरिक-अनुकूल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
-रीना बाबासाहेब कंगाले, राजस्व सचिव

The post अब राजस्व सेवाएं एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्जन सुविधा का हुआ शुभारंभ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button