Blog

दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अफजल गुरु का नाम… बम निरोधक दस्ता तैनात

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकी अफजल गुरु का नाम लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के 11 स्कूलों को बम से उढ़ाने की धमकी मिली है। इनमें दक्षिणी दिल्ली से तीन स्कूल भी शामिल हैं। धमकी भरे ई-मेल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। सूचना मिलने के बाद फोर्स व बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया है।  फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल दिल्ली कैंट, केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी वेंकटेश्वर स्कूल रोहिणी, केम्ब्रिज स्कूल एनएफसी, द इंडियन स्कूल सादिक नगर, सीएम स्कूल रोहिणी, डीटीए स्कूल आईएनए, बाल भारती स्कूल रोहिणी, एयर फोर्स स्कूल लोदी रोड, केआर मंगलंम और इंडियन स्कूल शामिल हैं।

The post दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अफजल गुरु का नाम… बम निरोधक दस्ता तैनात appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button