देश दुनियाछत्तीसगढ़

जर्मनी तक छत्तीसगढ़ के ईको टूरिज्म की गूंज, धमतरी के ग्राम जबर्रा में जुटे विदेशी पर्यटक

धमतरी: छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला पर्यटन के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भर रहा है. यहां की वादियां, जंगल, नदी, डैम और झरने लोगों का दिल मोह रहे हैं. यही वजह है कि धमतरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. टूरिज्म सेक्टर में जिले की गूंज देश विदेश तक पहुंच रही है.

धमतरी के जबर्रा गांव में विदेश सैलानी

अब देश-विदेश से भी लोग यहां की प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने पहुंच रहे हैं. धमतरी के वनांचल का छोटा सा ग्राम जबर्रा अब ईको टूरिज्म के लिए देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है. जर्मनी के दो बुजुर्ग पर्यटक कोरडुला और झुंगा यहां पहुंचे. उन्होंने होम स्टे किया और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा. वे पर्यटक गांव की प्राकृतिक वादियों और जंगलों से बेहद प्रभावित हुए.

धमतरी में पर्यटकों का लग रहा जमावड़ा

दरअसल धमतरी से लगभग 60 किमी दूर बसे जबर्रा में मीडिल स्कूल, आंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल ओवरहेड टैंक और मोबाइल टावर जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं. आसपास ऊंची पहाडिय़ां और जंगल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं. ग्राम जबर्रा ईको टूरिज्म समिति के अध्यक्ष माधव मरकाम ने बताया कि यहां देश-विदेश से अब तक 113 पर्यटक आ चुके हैं.

धमतरी में होम स्टे को मिल रहा बढ़ावा

ग्राम जबर्रा का ईको टूरिज्म पर्यटकों को लुभा रहा है. यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, नेपाल और जर्मनी के लोग शामिल हैं. पिछले पांच महीनों में समिति ने 75 हजार रुपये की कमाई की है. पर्यटकों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए 20 सदस्यीय टीम कार्यरत है. माधव मरकाम ने बताया कि ईको टूरिज्म की शुरुआत 2018-19 में तत्कालीन कलेक्टर रजत बंसल के कार्यकाल में हुई थी. ग्राम में होम स्टे, सामुदायिक भवन और अन्य कार्यों के लिए अब तक करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं. पर्यटकों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए 20 सदस्यीय टीम ग्राम जर्बरा में कार्यरत है

 

ईको टूरिज्म की शुरुआत साल 2018-19 में तत्कालीन कलेक्टर रजत बंसल के कार्यकाल में हुई थी. ग्राम में होम स्टे, सामुदायिक भवन और अन्य कार्यों के लिए अब तक करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं- माधव मरकाम, ईको टूरिज्म समिति के अध्यक्ष, ग्राम जबर्रा, धमतरी

धमतरी जिला प्रशासन से मिल रही मदद

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा भी पर्यटन को बढ़ावा देने में रुचि ले रहे हैं.धमतरी के कई पर्यटन स्थलों को उन्होंने सजाने और संवारने के कई प्लान भी बनाये हैं.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button