Blog

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर एक साथ कई आईईडी ब्लास्ट हुए। ब्लास्ट की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 11 जवान घायल हो गए हैं।सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है।

बताया जा रहा है कि ये धमाके रविवार (25 जनवरी) को उस समय हुए जब सुरक्षाकर्मियों की एक जॉइंट टीम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। घटना तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुई। जहां सिलसिलेवार विस्फोट हुए। जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना नक्सलियों की एक नापाक कोशिश थी। घटना के तुरंत बाद, घायल हुए सभी जवानों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

The post बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button