देश दुनिया

बुध गोचर मकर राशि में, अब मेष वृषभ कर्क और मकर समेत कई राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ और सुख

मकर राशि में बुध गोचर 24 महीने के बाद ऐसे हो रहा है जब एक साथ सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल संचार करेगे। ऐसे में मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। साथ बुध के इस गोचर से लक्ष्मी नारायण योग और बुधादित्य योग भी बनेगा। जो मेष, वृषभ, कर्क और मकर समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। बुध के इस गोचर से इन राशियों को राजयोग का सुख और लाभ मिलेगा। तो आइए पं. राकेश झा से जानें बुध के मकर राशि में गोचर से मेष से मीन तक सभी राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव रहेगा।मेष राशि के लिए बुध का गोचर मकर राशि में होना शुभ फलदायी होगा। आपकी राशि से बुध का यह गोचर दसवें भाव में होगा जो आपके करियर को नई उड़ान देगा। आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नया काम या कारोबार भी आप शुरू कर सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। आप इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कर पाएंगे।वृषभ राशि के जातको के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना आपकी राशि से भाग्य भाव में होगा, ऐसे में बुध का यह गोचर आपके लिए लिए शुभ लाभदायक रहेगा। इस पर बुध और शुक्र का संयोग बनना भी आपके लिए सोने पर सुहागा बना रहा है। आपको जहां आर्थिक क्षेत्र में प्रगति से प्रसन्नता होगी, वहीं आपको सुख साधनों की प्राप्ति से भी खुशी मिलेगी। आपकी कोई बड़ी चाहत भी बुध के इस गोचर में पूरी होने वाली है। आपको बिजनेस में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आपको किसी धार्मिक यात्रा का भी मौका मिल सकता है।बुध का मकर राशि में गोचर मिथुन राशि से अष्टम भाव में होगा। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के बुध के इस गोचर के दौरान आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर चलना होगा। यह समय आपके लिए खर्चीला रहेगा। सेहत संबंधी मामलों में भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। किस गुप्त समस्या की वजह से भी आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो कुछ रिश्तों में तनाव आ सकता है। वैसे आपको कोई मान सम्मान और अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। शिक्षा के मामले में मिथुन राशि जातकों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना इनकी राशि से सप्तम भाव में होगा। ऐसे में बुध का यह गोचर कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आप बुध के इस गोचर के दौरान साझेदारी के काम में सफलता पाएंगे। बिजनेस में भी कमाई का अच्छा संयोग बनेगा। चूंकि बुध के इस गोचर के दौरान लक्ष्मी नारायण योग और बुधादित्य योग भी बनेगा तो यह आपको सरकारी क्षेत्र में भी कामयाबी प्रदान करने का काम करेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन भी आपका सुखद और अनुकूल रहेगा।सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर मिलाजुला रहेगा। आपको आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा, वैसे आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से शत्रुओं को मात देने से सफल रहेंगे। आपको इस दौरान भूमि और भवन सै संबंधित काम में सफलता मिलेगी। आप लोन लेने के लिए प्रय़ास करेंगे तो आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। किसी वजह से आपको इस दौरान यात्रा करनी होगी। वैवाहिक जीवन में खट्टा मीठा अनुभव होगा,इसलिए आपको वाणी पर संयम बनाए रखने की जरूरत है। विदेशी क्षेत्र से आपको इस दौरान फायदा हो सकता है।कन्या राशि के लिए मकर राशि में बुध का गोचर शुभ लाभदायक रहेगा। आपको इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ने का योग बना रहेगा। भाग्य प्रबल होकर इस समय आपको विदेशी क्षेत्र से भी लाभ दिला सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। लव लाइफ भी इस समय रोमांटिक रहेगाी।तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर आपकी राशि से सुख भाव में होगा। इस पर बुध का शुक्र के साथ युति करना तुला राशि के लिए लाभ और आनंद को बढाने वाला है। बुध के इस गोचर से करियर में प्रगति होगी और आपको कुछ बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। आपके लिए बुध का योग गोचर वाहन और भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। माता और मामा की ओर से आपको फायदा होगा। कोई महत्वपूर्ण अटका काम इस समय आपका पूरा हो सकता है। यात्रा का संयोग बनेगा। मनोरंजक समय का भी आप आनंद ले पाएंगे। यह समय आपके करियर को भी ऊपर की ओर लेकर जाएगा।वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना इनके प्रभाव और उत्साह में वृद्धि करने वाला होगा। आपकी कोई बड़ी चाहत इस दौरान पूरी होगी। आप व्यवहार में बाल सुलभ उत्साह दिखेगा। आप कठिन काम को भी संयम और उत्साह से पूरा कर पाएंगे। आपको भाग्य समय-समय पर आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा और आप उनसे सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। भूमि संबंधी किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो उसे दूर कर पाने में आप सफल रहेंगे।। आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।धनु राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। ऐसे में बुध का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि का संयोग निर्मित करेगा। आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको उपहार और सम्मान की प्राप्ति होगी। आप इन दिनों बुद्धि और चतुराई से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। आपके घर में किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। सुख साधनों में वृद्धि का भी संयोग बनेगा।मकर राशि के जातकों के बुध का गोचर इनकी राशि में ही होगा, ऐसे में बुध का यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए शुभ लाभ का अवसर लेकर आय़ा है। मकर राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान अप्रत्याशित लाभ मिलता रहेगा। मकर राशि के जातक शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में तेजी आएगी जिससे आपकी कमाई भी इन दिनों बढ़ने वाली है। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में भी इस समय कामयाबी मिलेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बढेगा। आपके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा।कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। बुध आपकी राशि के लिए पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर 12वें भाव से गोचर करेंगे जिससे आपकी लव लाइफ में इस समय तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अधिक ध्यान देना होगा। मानसिक भटकाव की वजह से आपका मन पढ़ाई में कम और हवाई किले बनाने में अधिक रहेगा। आपको इस समय शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके खर्च भी इस समय अचानक से बढ सकते हैं। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आर्थिक फैसले सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।बुध का मकर राशि में गोचर करना आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। आपके लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे ऐसे में आपके लिए आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से फायदा मिल सकता है। आपने पूर्व में धन का निवेश किया है तो आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा। आप कोई नया काम भी इस समय शुरू कर पाएंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आपको खूब लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ नई साझेदारी या डील हो सकती है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन इस दिनों सुखद और अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से भी आपको खुशी मिलेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button