गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लीलता की हदें पार हो गई। जिले के उरमाल में एक समिमि ने 6 दिवसीय ओपेरा (आर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थीं। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आई।कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। खासबात यह है मनोरंजन का हवाला देकर समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। यही नहीं कार्यक्रम में एसडीएम तुलसीदास शामिल हुए और पैसे लुटाते भी दिखे। मामला सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है। 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच कर दिए गए हैं। वहीं एसडीएम के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह पूरा मामला गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र का है। कार्यक्रम में एसडीएम सहित कई पुलिस कर्मी और गांव वाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे। बार डांसरों की एक दिन 60 हजार फीस तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था।
देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजनकर्ता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ नामजद, बीएनएस की धारा 296, (3)(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है। इस मामले में गांव के ही एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत कराई है और एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
The post छत्तीसगढ़ में अश्लील डांस, गरियाबंद में ऑर्केष्ट्रा में कटक की डांसरों ने उतारे कपड़े, समिति पर एफआईआर, दो पुलिस कर्मी निलंबित appeared first on ShreeKanchanpath.



