घर पर मेहमान आने वाले हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि उनके लिए स्नैक्स में झटपट क्या बनाया जाए तो आप पकौड़े बना सकते हैं. ठंड के मौसम में आप आलू-मेथी के पकौड़े बना सकते हैं. आलू-मेथी के पकौड़े बहुत टेस्टी होते हैं और आप इन्हें जल्दी से बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. ठंड के मौसम में गरमा-गरम, क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर ये पकौड़े चाय का स्वाद बढ़ा देंगे और मेहमानों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आएंगे.
आलू-मेथी के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आलू- 2-3
- मेथी के पत्ते- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
आलू-मेथी के पकौड़े को कैसे तैयार करें?
- आलू-मेथी के पकौड़े को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें.
- अब आप एक बड़े बर्तन में बेसन को लें. इसमें आप आलू और मेथी के पत्तों को डाल दें. अब आप इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और चावल का आटा डाल दें. नमक और धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पकौड़े का बैटर तैयार कर लें.
- पकौड़े बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को तेल में डालकर क्रिप्सी होने तक फ्राई कर लें. एक बार में आप 4-5 पकौड़े को फ्राई करें. इस तरीके से आप सारे पकौड़े को बना लें और गरमा-गरम सर्व करें.





