रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दूसरे से अफेयर के शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। नए साल के पहले दिन रात में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और इसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर दिया। घटना के बाद वह स्वयं थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात बताते हुए सरेंडर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार अमलीभौना गांव निवासी सेतु चौहान(34) ने बीती रात किसी बात विवाद के बाद अपनी पत्नी नेहा चौहान (30) हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सेतू चौहान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अन्य किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसके कारण बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि सेतु ने आपे से बाहर होकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में नेहा के गले और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। खासबात यह रही कि हत्या करने के बाद सेतू चौहान खुद थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद जूटमिल थाने की पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सेतु चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
The post CG Crime : दूसरे से अफेयर के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर किया सरेंडर appeared first on ShreeKanchanpath.



