रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सीएम साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उनके अलावा आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे।
मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री शाह आज दोपहर में बस्तर ओलंपिक में शामिल होने जगदलपुर जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह शनिवार की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रिसोर्ट में आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1:50 बजे वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:35 बजे उनका जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम 2:45 से 4:45 बजे तक केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 4:55 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
The post गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत, बस्तर ओलंपिक में होंगे शामिल appeared first on ShreeKanchanpath.



