छत्तीसगढ़

एस. डी. भोई ने संभाला सावित्रीपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का प्राचार्य पद.

एस. डी. भोई ने संभाला सावित्रीपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का प्राचार्य पद…

सांकरा जोंक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में आज 27/11/25 को एस. डी. भोई सर ने प्राचार्य पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। विद्यालय में उनके आगमन पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं ने तिलक एवं पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पी. सिदार, मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक एस. एल. पटेल, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक महेंद्र तांडी, संकुल समन्वयक पी. एल. चौधरी, तथा सभी शिक्षक–शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने शब्दों में नए प्राचार्य को शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय विकास के लिए संयुक्त प्रयास का संकल्प व्यक्त किया।

पी. सिदार ने विद्यालय की प्रगति यात्रा का उल्लेख करते हुए भोई सर का स्वागत किया।

एस. एल. पटेल ने कहा कि भोई सर के नेतृत्व से शैक्षणिक गुणवत्ता में और वृद्धि होगी।

महेंद्र तांडी ने अनुशासन, नियमितता और टीमवर्क को शिक्षा का आधार बताया।

पी. एल. चौधरी ने संकुल स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अपने प्रथम संबोधन में एस. डी. भोई ने कहा कि उनकी प्राथमिकता—विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाना, अनुशासन को मजबूत करना, तकनीकी व नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना और विद्यालय को उत्कृष्टता की ओर ले जाना रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button