Blog

विभागीय परीक्षा 2026 हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रेषित करने सरगुजा संभागायुक्त ने संभाग के जिलों को लिखा पत्र

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2026 की सूचना तथा कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिस पर सरगुज़ा संभागायुक्त ने सम्भाग के समस्त जिले के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि जिले के समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के सम्बंध में सूचित किया जाए। परीक्षा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवार को उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत अंकों तक छूट है। इसलिए ऐसे परीक्षार्थियों से तत्संबंध में अपना जाति प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना होगा, जिन परीक्षार्थियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किये जायेंगे, उन्हें इस प्रकार की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। परीक्षार्थियों को उचित माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने पत्र में विभिन्न परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची 31 दिसंबर 2025 तक संभागायुक्त कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजने हेतु निर्देशित किया है। अनुसूचित जाति/जनजाति के अधिकारियों/कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र सूची के साथ भेजी जाएगी।

The post विभागीय परीक्षा 2026 हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रेषित करने सरगुजा संभागायुक्त ने संभाग के जिलों को लिखा पत्र appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button