Blog

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बस्तर संभाग के चार जिलों से सैकड़ों यात्री तिरुपति, मदुरै व रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रदेश में सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के हजारों लोग इस योजना के तहत भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के 780 यात्री तिरुपति, मदुरै व रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

18 नवंबर को बस्तर संभाग के सभी यात्री बसों के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना हुए। बस्तर के टाऊन हॉल में तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का जत्था दक्षिण भारत के पवित्र धामों एवं तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना से बस्तर संभाग के चार जिलों के बुजुर्ग यात्रियों को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की वर्षों पुराना सपना साकार हुआ।

बस्तर से हुई यात्रा की शुरुआत
यात्रा की शुरुआत सोमवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल परिसर से हुई। यहां उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में सांसद महेश कश्यप और महापौर संजय पाण्डेय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदाई दी। यहां से बस के माध्यम से सभी यात्री रायपुर पहुंचे और विश्राम के बाद दूसरे दिन मंगलवार को उनकी वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा का चरण शुरू हुई। मंगलवार दोपहर को, यह पूरा दल रायपुर से विशेष रेलगाड़ी द्वारा अपनी बहुप्रतीक्षित तीर्थयात्रा पर निकल पड़ा।

Untitled design

780 यात्री हुए रवाना
दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों के दर्शन के लिए कुल 780 यात्री रवाना हुए। इनमें से बस्तर जिले से सबसे ज्यादा 394 यात्री, दंतेवाड़ा से 132, बीजापुर से 129 और सुकमा से 125 यात्री रवाना हुए। तिरुपति के भगवान बालाजी, मदुरै की देवी मीनाक्षी और रामेश्वरम के भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन की अभिलाषा लिए, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। बस्तर से शुरू हुई यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को भी दर्शाती है।

रायपुर व बलौदा बाजार के यात्री 6 को होंगे रवाना
यात्रा की अगली कड़ी में रायपुर व बलौदा बाजार जिले से 780 यात्री रवाना होंगे। यह यात्रा 6 ससे 9 दिसंबर तक रहेगी। इस दौरान बाबा बैजनाथ धाम, बजरंग बली मंदिर, अनुकूल ठाकुर सत्संग मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। इस यात्रा में रायपुर से 509 और बलौदा बाजार से 271 यात्रियों को जत्था जाएगा। इसी प्रकार 13 से 16 दिसंबर के बीच सरगुजा संभाग के पांच जिलों के यात्री मथुरा वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए रवाना होंगे। सरगुजा संभाग के कोरिया से 113, सूरजपुर से 273, बलरामपुर-रामानुजगंज से 98, सरगुजा से 206 तथा मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर से 90 यात्री रवाना होंगे।

The post मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बस्तर संभाग के चार जिलों से सैकड़ों यात्री तिरुपति, मदुरै व रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button