Blog

मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नेचिंग : एक नाबालिग सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, तीन चैन व 10 लॉकेट बरामद

भिलाई। मॉर्निंग वॉक के दौरान दुर्ग जिले के चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके खिलाफ अलग अलग थानों में चेन स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। इनके पास से करीब 45 ग्राम सोने के चैन व लॉकेट कीमती 6 लाख बरामद बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 2 हीरो एचएफ डिलक्स व मैस्ट्रो कीमती 1 लाख जब्त किया गया।

मिली जानकारी केअनुसार 8 अक्टूबर 2025 को प्रियदर्शनीय परिस, 5 नवंबर 2025 को सडक 09 सेक्टर 1, 19 नवंबर 2025 को सडक 12 सेक्टर 10 तथा 19 नवंबर 2025 को ही सेक्टर 10 सडक 23 में मॉर्निंग वॉक में निकले महिलाओं की बाईक एवं मैस्ट्रो सवार द्वारा चैन स्नैचिंग की गई थी। सभी मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

घटना की गंभीरता से लेते हुए  मॉर्निंग पेट्रोलिंग, नाका बंदी, फिक्स पांईट ड्यूटी एवं सिविल कपडों पेट्रोलिंग कराई जा रही थी। आरोपियों की पतासाजी हेतु सीसी सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए। संदेह के आधार पर बीएसयूपी कॉलोनी कैपिट सिटी फेस 02 सड्डू रायपुर निवासी 1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर 2. अब्दुल मुकीम, 3. ज्वाला बैरागी को मेस्ट्रो सीजी 07 बीजे 5389 हीरो एच एफ डिलक्स सीजी 4 पीवाय 6315, सीजी 04 एम एस 1273 को पकड़कर पूछताछ की गई ।

Untitled design

आरोपी ज्वाला बैरागी ने बताया कि यह मुलतः बैरागी मुहल्ला भिलाई पावर हाउस का निवासी है। अपनी बहन के घर बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू रायपुर आता जाता है।अपने साथी अब्दुल मुकीम, पुरूषोत्तम सिंह ठाकुर व नाबालिग के साथ बाइक बदल बदल कर सुबह भिलाई में घूमता है मौका पा कर चैन स्नैचिंग करता है। अब तक इसने भिलाई टाउनशीप,  कुम्हारी, सुपेला, भिलाई, तथा फाफाडीह, गंज रायपुर में चैन स्नैचिंग की वारदात किया है।

पुलिस ने इस मामले में सोने की चैन व लॉकेट खरीदने वाले किरण ज्वेलर्स मछली मार्केट के पीछे पावर हाउस भिलाई के संचालक राम कृष्ण निवासी नंदिनी रोड भिलाई एवं  आरोपी 1. पुरुषोत्तम सिंह 2. अब्दुल मुकीम  3. ज्वाला बैरागी  व एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाईक एचएचडिलक्स तथा हिरो मैस्ट्रो और लूटी गई चैन 3 नग, 10 नग लॉकेट, व सोने की पत्ती कीमती 6 लाख बरामद किया गया है ।

 गिरफ्तार आरोपी

1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष, सा. कैपिटल सिटी रायपुर
2. अब्दुल मुकीम उम्र 18 वर्ष, सा. कैपिटल सिटी रायपुर
3. ज्वाला बैरागी उम्र 35 वर्ष सा. बैरागी मोहल्ला, छावनी भिलाई
4. राम कृष्ण निवासी नंदिनी रोड भिलाई

इन थानों में दर्ज हैं मामले

  • थाना भिलाई भटठी अप.क. 155/2025 धारा 304 (2) बीएनएस
  • थाना भिलाई भटठी अप.क. 164/2025 धारा 304 (2) बीएनएस
  • थाना भिलाई नगर अप.क. 644/2025 धारा 304 (2) बीएनएस
  • थाना सुपेला अप.क. 1202/2025 धारा 304 (2) बीएनएस
  • थाना कुम्हारी अप.क. 216/2025 धारा 304(2) बीएनएस

The post मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नेचिंग : एक नाबालिग सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, तीन चैन व 10 लॉकेट बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button