रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान आया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा किदुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है।
सीएम साय ने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने में बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलना पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं। बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।
The post बिहार जीत पर बोले सीएम साय- बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत appeared first on ShreeKanchanpath.


