आज के दिन देश भर में सुहागन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। इस व्रत को कठिन व्रत माना जाता है क्योंकि इसमें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रखना होता है। ऐसे में इस व्रत में व्रतियों के साथ व्रतियों के पति और परिवार वालो को भी चांद के निकलने का इंतजार रहता है। लेकिन चंद्रदेव इस दिन व्रतियों की पूरी परीक्षा लेते हैं और अक्सर चंद्रदेव देर से दर्शन देते हैं। तो आइए जानते हैं आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ में कब निकलेगा करवाचौथ का चांद।
| रायपुर ( छत्तीसगढ) | रात 8 बजकर 33 मिनट |
| भोपाल | रात 8 बजकर 37 मिनट |
| ग्वालियर | रात 8 बजकर 30 मिनट |
| कटनी | रात 8 बजकर 31 मिनट |
| सहडोल | रात 8 बजकर 32 मिनट |
| सागर | रात 8 बजकर 40 मिनट |
| इंदौर | रात 8 बजकर 44 मिनट |
| उज्जैन | रात 8 बजकर 43 मिनट |
| जबलपुर | रात 8 बजकर 36 मिनट |
| रायगढ़ ( छत्तीसगढ) | रात 8 बजकर 29 मिनट |
| बिलासपर ( छत्तीसगढ) | रात 8 बजकर 32 मिनट |
| भिलाई ( छत्तीसगढ) | रात 8 बजकर 26 मिनट |





