Blog

बीएसएफ के अफसरों व जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत किया मार्च

भिलाई। सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑपरेशन) छत्तीसगढ़ द्वारा सोमवार को भिलाई में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

तिरंगा यात्रा सामरिक मुख्यालय से प्रारंभ होकर रिसाली क्षेत्र से होते हुए पुनः सामरिक मुख्यालय परिसर में संपन्न हुई। सीमा सुरक्षा बल ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सभी वाहिनियों एवं नागरिकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। बल अपने अधिकार क्षेत्र के नागरिकों को तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) का वितरण कर उन्हें घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहा है।

image 13

सीमा सुरक्षा बल ‘नक्सल विरोधी अभियान’ के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर भिलाई स्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

book now

The post बीएसएफ के अफसरों व जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत किया मार्च appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button